छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप, रक्षाबंधन के दिन 10 दरिंदों ने वारदात को दिया अंजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।रक्षाबंधन के दिन महिला मेले से लौट रही थी, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंचे। आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक मामला गंभीर है। अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...