भिलाई। दुर्ग जिले में थानेदारों को नई पोस्टिंग मिली है। नए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इंस्पेक्टरों के लिए पोस्टिंग आदेश जारी किया है। सूची के मुताबिक, दुर्गेश शर्मा को खुर्सीपार से सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है। त्रिनाथ त्रिपाठी को धमधा से खुर्सीपार भेजा गया है। शिवनारायण सिंह को नंदिनी से दुर्ग कोतवाली का जिम्मा दिया गया है। राजेश साहू को भिलाईनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार कृष्ण कुमार कुशवाहा को भट्ठी थाने का प्रभारी बनाया गया है। संतोष मिश्रा को बोरी से एससीयू का प्रभारी बनाया गया है। सी. तिर्की को महिला थाने से नेवई थाने का प्रभारी बनाया है।

मनीष शर्मा को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया है। याकूब मेनन को जामुल का टीआई बनाया है। कृष्णकांत बाजपेयी को मोहननगर का चार्ज दिया गया है। प्रदीप शोरी को पुलगांव थाने का प्रभारी बनाया गया है।

एंब्रोश कुजूर को बोरी, विपिन रंगारी को धमधा, अंबिका प्रसाद ध्रुवे को अंडा, राजेश मिश्रा को नंदिनी, श्रद्धा पाठक को आईयूसीएडब्ल्यू, ममता शर्मा को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। चंद्रकांत कोसरिया को ट्रैफिक, कुंजबिहारी नागे को ट्रैफिक और बोधी राम धिरही को ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया गया है।






