भिलाई के सब्जी मंडी में निगम की टीम ने दी दबिश: ग्राउंड पर पहुंची जोन कमिशनर येशा लेहरे… सभी के अनुरोध पर लगाया गया था कचरा ट्राली, फिर भी सड़कों में कचरा फेंक रहे लोग; अब पेनाल्टी और FIR की होगी कार्रवाई

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा सुपेला स्थित आगश गंगा थोक मार्केट के पदाधिकारियों, विक्रेताओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों के अनुरोध पर सुपेला आकाश गंगा सब्जी मंडी में कचरा संग्रहण हेतु ट्राली रखा गया। लोगों की शिकायत थी, खुले में कचरा रखने से जानवर इधर-उधर बिखेर देते है, बदबू फैलता है। सब के सुझाव पर ही रोज का रोज सब्जी का कचरा दो टाइम उठे इसी लिए स्पेशल बड़ा ट्राली बनवाकर रखा गया। जिसे ट्रेक्टर खीच कर संग्रहण स्थल तक ले जायेगा। जिस पर व्यापारी अपने दुकान का कचरा ट्राली में डाल सके। दोपहर को दुकान-दुकान से कचरा भी संग्रहण हो रहा है, व्यापारियो के पदाधिकारियो ने सहमति भी दी हम कचरा बाहर नहीं फेकेगे।

उसी का निरीक्षण करने सुबह जोन आयुक्त येशा लहरे अपने दल के साथ निरीक्षण करने पहुंची। अपने आदत से मजबूर थोक विक्रेताओ द्वारा सड़क पर गंदगी डाली जा रही थी। कचरा भी ट्राली में न फेककर खुले में डाला जा रहा था। सड़क के उपर बीच में दुकाने लगाकर रास्ता जाम करके सब्जी का व्यवसाय भी किया जा रहा था। जिसे जाकर नगर निगम की टीम ने बंद कराया।

छोटे व्यापारियों के साथ-साथ बड़े व्यापारी, पदाधिकारी, जिन्होने अपनी सहमति दी थी, कि हम रोड में कचरा नहीं फेकेगे, वो स्वयं कचरा फेकते हुए पाये गये। चालानी कार्यवाही करने के दौरान व्यापारिक संगठनो द्वारा एक अवसर और प्रदान करने की मांग की गई। उसी के आधार पर आज चालानी कार्यवाही नहीं की गई। आज आखरी चेतावनी था, कल से जो भी सब्जी व्यपारी रोड पर कचरा फेकेगा या रोड पर फैलाकर व्यापार करते हुए पाया जायेगा। उसके उपर अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ-साथ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जायेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी व्यापारियो से अपील की है कि स्वच्छता में सब सहयोग करे। जब निगम व्यापारियो के मांग के अनुसार सुविधा प्रदान कर रही है, तो व्यापारी भी इसमें अपना सहयोग देे। कार्यवाही के दौरान जोन के स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...