हादसों के रोकथाम के लिए रिसाली निगम ने सड़क पर बैठे मवेशियों को उठाया… मेन रोड में नजर रखने लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी, जानकारी मिलते ही पहुंच रही टीम; 6 दुधारू गायों को पहुंचाया गया गौठान; इस नंबर पर करें संपर्क

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उदेश्य से सड़क पर बैठे मवेशियों की धड़पकड़ की जा रही है। अलग-अलग मुख्य सड़कों पर नजर रखने अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बुधवार को चले अभियान में अलग-अलग स्थानों से 6 दुधारू मवेशी को गोठान पहुंचाया गया।आवारा और घुमंतु मवेशी से होने वाली परेशानी को कम करने आयुक्त मोनिका वर्मा ने जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक डीपीएस चैक रिसाली से बालाजी अपार्टमेंट तक और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक जोहार चौक से शिवाजी चौक तक निगरानी रखेंगे।

वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक शिवाजी चैक रिसाली से बीआरपी चौक तक और प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी मैत्री गार्डन से उमरपोटी रोड पर मवेशी तो नहीं बैठी है इसकी माॅनिटरिंग करेंगे। दो उप राजस्व निरीक्षक पंथी चौक से डीपीएस चौक और जोहार चौक से मैत्री विद्या निकेतन, राजस्व निरीक्षक डुण्डेरा सहाग्रेड 02 को जोरातराई, पुरैना के सड़कों और सहायक राजस्व अधिकारी पुरैना के सड़कों पर निगरानी करेंगे। आयुक्त ने जिम्मेदारी तय करते निर्देश दिए है कि लापरवाही होने पर प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों पर मवेशी होने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को चले अभियान में कुल 6 मवेशी को पकड़कर गोठान पहुंचाया गया। मवेशी को गोठान में रखने की व्यवस्था की गई है। आयुक्त के निर्देश पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां नागरिक आवारा पशु होने की शिकायत कर सकते है। 9770977188 पर मिले शिकायत को तत्काल क्षेत्र प्रभारी के पास भेजा जाएगा। शिकायत मिलते ही मवेशी को गोठान पहुंचाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...