भिलाई में खुद का घर पाने का बढ़िया मौका: PM आवास योजना के आवेदन के लिए बिक रहे फॉर्म… सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को ग्राउंड फ्लोर में मिलेगा मकान; जानिए कहां-कहां कितने आवास?

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में खुद का घर पाने का बढ़िया मौका है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की महत्वकांक्षीमोर मकान-मोर आस आवास योजना हेतु नागरिकों से फार्म जमा कराया जा रहा है। भिलाई शहर में निवासरत नागरिक जिनके पासरहने के लिए स्वयं का मकान नहीं है या जो नागरिक किराये में निवास करते है। उनके लिए आवास योजना के तहत मकान पाने कायह सुनहरा अवसर है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकजन एवं दिव्यांगजन हेतु चतुर्थ चरण में भूतल के आवासों का लॉटरीपद्वति से आवास आबंटन किये जाने हेतु आवेदन विक्रय किया जा रहा है। जिस हेतु सक्षम अभिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र कीसत्यापित प्रति एवम आधार कार्ड आवेदन प्राप्त करते समय आवश्यक है  आवास स्थल सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया 49 मकान, अविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका 02 मकान, कृष्णा इंजी. कॉलेज के पीछे खम्हरिया 56 मकान, आम्रपाली बिल्डर्स कुरूद 32 मकान, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद 12 मकान, माइल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया 109 मकान, ग्रीन वेली खम्हरिया 09 मकान, सूर्या विहारके पीछे खम्हरिया 63 मकान, एनार स्टेट खम्हरिया 17 मकान इस प्रकार कुल 349 निर्मित/निर्माणाधीन आवास का आबंटन कियाजाना है।

भिलाई शहर के नागरिक अपना आधार कार्ड की छायाप्रति एवम सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र  प्रस्तुत कर तथा 100 रूपये का नगद भुगतान कर आवेदन 30 अगस्त से प्राप्त कर सकते है। पात्रता संबंधी दस्तावेज संलग्न कर कार्यालयीन अवधि मेंप्रतिदिन शाम 4ः00 बजे तक आवेदन जमा लिया जायेगा। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजनाकक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा के कांउटर में 30 सितम्बर तक आवेदन जमा करना अनिवार्य है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...