भिलाई में हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन… लाइट डांस, सेमी क्लासिकल डांस, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक समेत विभिन्न प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन; अलग-अलग स्कूलों से 175 छात्रों ने लिया हिस्सा

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट, भिलाई द्वारा हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 18 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक किया गया है। आज दिनांक 22 अगस्त 2024 को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें लाइट डांस, सेमी क्लासिकल डांस, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, एवं पाक-कला शामिल थे। डीपीएस दुर्ग, डीपीएस मरुदा, श्री शंकरा विद्यालय, मैत्री विद्या निकेतन , कृष्णा पब्लिक स्कूल, नालंदा स्कूल, एमजीएम आदि स्कूलों के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सब प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नृत्य एवं संगीत के प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को कृष्णमयी बना दिया जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। कल की प्रतियोगिताओं में कविता पाठ, क्लासिकल डांस , इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक एवं निबंध लेखन शामिल हैं । स्पॉट पंजीकरण भी उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
प्रेम विलास कृष्ण दास
9755098618

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...