छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार : बेटे ने किया विधवा मां से दुष्कर्म, शादीशुदा है आरोपी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 19 अगस्त की रात की है। 62 साल की विधवा महिला अपने घर में अकेली थी। उसकी बहू रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए मायके गई हुई थी और बेटा घर पर ही था। रात के समय बेटे ने मां को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मां को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना से डरी सहमी मां ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर इस घिनौनी वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...