CG Government Job : महिलाओं के लिए सरकारी नाैकरी का सुनहरा अवसर, जानिए पूरी डिटेल

बलौदाबाजार। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य महिलाएं उम्मीदवार 11 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बलौदाबाजार के ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह सहित कुल 59 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं का आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, बलौदाबाजार-भाटापारा (छग) के कार्यालय में 11 सितंबर 2024 शाम 5:30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर कार्य करने वाली महिलाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यह भर्ती अवसर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज सेवा का अवसर भी प्रदान करता है।अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...