दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला द्वारा “संकल्प” एक युद्ध नशे के विरूद्व अभियान को मिल रही सफलता… भिलाई में हेरोइन बेचते दो गिरफ्तार, CSP हरीश पाटिल ने मामले का किया खुलासा

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला द्वारा चलाया जा रहे अभियान संकल्प एक युद्ध नशे के विरूद्व को लगातार सफलता मिल रही है। जामुल थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) का संचालन करने वाले आरोपियों को जामुल पुलिस एवं ACCU दुर्ग की टीम ने धर दबोचा है। 6 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती 40,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सिल्वर कलर की डस्टर कार के साथ 2 आरोपी गिरप्तार किए गए है। आरोपियों से मादक पदार्थ सहित डस्टर कार सहित कुल 2,40,000 रूपयें की सम्पति जब्त की गई है। इस मामले का खुलासा छावनी CSP हरीश पाटिल ने किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्व चलाये जा रहे सकंल्प अभियान के तहत सूखा नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में नशा के सौदागरो शिकंजा कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है कि आज दिनांक 23.08.2024 को जरिये मुखवीर सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर अपने चार पहिया वाहन सिल्वर रंग की डस्टर कार से परिवहन कर रहे है कि सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक तापेश नेताम प्रभारी ACCU के नेतृत्व में थाना जामुल एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया गया।

मुखबीर सूचना अनुसार एस एस अस्पताल शंकर नगर, थाना जामुल अंतर्गत सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर 02 व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) एवं चिटटा बिक्री हेतु इलेक्ट्रानिक तराजू एवं वाहन में रखे चाकू बरामद किया गया है आरोपियो के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही वाहन कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपी रोशन कुमार साव एवं दीपक गुप्ता को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी तथा थाना जामुल के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस० दिनेश, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...