केंद्रीय गृहमंत्री का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा : अमित शाह पहुंचे रायपुर, कल लेंगे बड़ी बैठक, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णदेव साय समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बता दें कि 24 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन की बैठक लेंगे. इस बैठक में पड़ोसी राज्यों के सीएस और डीजीपी शामिल होंगे. बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की समीक्षा की जाएगी. बैठक में शामिल होने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक रायपुर पहुंच चुके हैं. अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रोटोकॉल अधिकारी भी पहुंचे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


23 अगस्त

रात 10:15 बजे: दिल्ली से बीएसएफ के विमान से रवाना होकर रायपुर पहुंचे. होटल मेफेयर में रात्रि विश्राम करेंगे.

24 अगस्त

सुबह 10:00 बजे: होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
हेलीकॉप्टर से नवागांव: वल्लभाचार्य आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पौने 12 बजे: रायपुर लौटेंगे।
दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक: इंटर-स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक (छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल)।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक: छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की समीक्षा।
दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक: बैठक।
साढ़े 4:00 से 6:00 बजे तक: विकास कार्यों की रिपोर्ट की समीक्षा।
रात 8:00 से 9:30 बजे तक: डीजीपी से वन-टू-वन मुलाकात।

25 अगस्त

सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन।
दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक: लंच।
दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक: राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा।
शाम 3:45 बजे: स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...