विशाखा राय ने जीता फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब, भिलाई में की है पढ़ाई

भिलाई। फेमिना मिस इंडिया 2024 के 60वें संस्करण में भिलाई में पढ़ी विशाखा राय ने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीता है. मुंबई के टाइम्स टावर में आयोजित एक शानदार समारोह में 21 वर्षीय विशाखा के सर पर ताज पहनाया गया, जिन्होंने अपने करियर कका शुरुआती साल छत्तीसगढ़ में बिताया है.

इस मौके पर उनके परिवार ने कहा कि वे विशाखा की इस सफलता से बहुत खुश हैं. विशाखा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन शामिल हैं. परिवार ने विशाखा के मॉडलिंग करियर में पूरा सहयोग दिया है. परिवार में सभी चाहते हैं कि विशाखा इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें.

विशाखा के पिता, वीके राय ने बताया कि शुरुआत से ही विशाखा की रुचि मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस में रही है. उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी. फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीतने से पहले विशाखा ने मॉडलिंग के लिए विशेष कोर्स किया और जॉय टाइम्स फ्रेश फेस की विनर भी रह चुकी हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...