छत्तीसगढ़ में युवक ने बंदर को जान से मारा: एयर गन से चलाई गोली, नाक पर लगी गोली… मौके पर मंकी ने तोड़ा दम, बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन ने किया बवाल; आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। एक बिनमुख के जानवर बंदर की गोली मारकर एक युवक ने हत्या कर दी है। वारदात के बाद बजरंग दल और हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया। वन विभाग ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। FIR के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कवर्धा थाने क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महेश सोनी राजानवागांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कई बंदर छत पर उधम कूद मचा रहे थे। इसी के चलते आरोपी ने घर में रखे एयर गन से बंदर पर फायर कर दिया। बंदूक की गोली सीधे बंदर के नाक में लगी। बंदर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने गांव में बवाल मचा दिया। वहीं सूचना पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचकर बवाल किया। इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत बंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कवर्धा वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शनिवार को बंदर को गोली मारने की सूचना मिली थी। राजनांदगांव के महेश सोनी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...