भिलाई के मुख्य मार्गों और पुराने कॉम्प्लेक्स का निरक्षण करने पहुंची दुर्ग कलेक्टर… सड़क को व्यवस्थित और प्रदूषण मुक्त करने पर दिया जोर; BMC कमिश्नर भी रहे मौजूद

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का निरिक्षण करने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी रविवार को पहुंची। उन्होंने सूर्या मॉल, सुपेला चौक से गदा चौक, पावर हाउस के शीतला कंपलेक्स का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव एवं इंजीनियरिंग विभाग की पूरी टीम मौजूद थी। किस प्रकार से सड़क को व्यवस्थित किया जाए और धूल और प्रदूषण मुक्त के साथ पर्यावरण अनुकूल आवागमन के लिए बारीकी से चर्चा की। इस बात पर भी ध्यान देने के लिए कहा कि हम आम लोगों के सहयोग से कैसे वृक्षारोपण करें। क्योकि और हरा-भरा हो वृक्ष ही प्रदूषण को कम कर सकते हैं। कलेक्टर ने इसके लिए प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किये। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लेने के लिए कहा। सबके सहयोग से हम भिलाई को और खूबसूरत बना सकते हैं। शीतला कंपलेक्स बहुत पुराना मार्केट है इसको कैसे व्यवस्थित किया जाए जो सबके लिए उपयोगी हो, इसके बारे में आयुक्त आयुक्त दिवेश कुमार ध्रुव से चर्चा करते हुए अभियंताओं से प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...