दुर्ग संभाग में भाजपा नेता की हत्या: पोस्टमॉस्टर ने सरपंच को उतारा मौत के घाट… दोनों थे दोस्त, रात को कर रहे थे शराब पार्टी; आखिर ऐसा क्या हुआ की आरोपी ने किए 22 वार? बीवी पर गंदी नजर…

बालोद। दुर्ग संभाग के बालोद जिले में भाजपा नेता की निर्मम हत्या हुई है। सरपंच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालोद जिले के संजारी चौंकी इलाके के खेरथा बाजार गांव की है। आरोपी ने चाकू से 22 वार कर सरपंच को जान से मारा। आरोपी पोस्टमैन ने सरपंच का गला रेता और रात भर शव के पास बैठा रहा। बताया जा की दोनों दोस्त थे और घटना वाली रात साथ में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात खेरथा बाजार गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा और पोस्टमास्टर रामजी प्रजापति पोस्टमास्टर के घर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। पोस्टमास्टर रामजी विक्रम पर उनकी पत्नी पर गलत नीयत रखने का शक करता है। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद रात लगभग 11 बजे रामजी ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से सरपंच विक्रम के चेहरे, गले और सीने पर बुरी तरह से वार कर मौत के घाट उतार दिया और लाश के साथ पूरी रात सोया रहा।

जैसे ही सुबह हुई तो पोस्टमास्टर के घर के अन्य सदस्यों ने लाश देखी और धीरे-धीरे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मामले की जानकारी मिलते ही वह भी मौके पर पहुंची। जांच कर लाश का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जब पोस्टमास्टर रामजी प्रजापति से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। ग्रामीणों की माने तो सरपंच शनिवार रात अकेले गांव में टहल रहा था इसी बीच योजनाबद्ध तरीके से एक साजिश के तहत पोस्टमास्टर रामजी ने सरपंच विक्रम को फोन कर अपने घर बुलाया और पहले शराब पिलाई और सरपंच को मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी रामजी प्रजापति पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...