पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर MLA की टिप्पणी पर गरमाई सियासत: भिलाई जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बोले- “अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है विधायक”

भिलाई। भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक निजी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि ऐसा लगता है कि विधायक रिकेश सेन की अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। आप अपने चुनावी वादे अगर पूरा करते तो आप जनता के बीच सुर्खियों में रहते ,लेकिन अपने ऐसा नही किया। राजनीति में मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए एक वायरल वीडियो में एक विधायक प्रतिनिधि द्वारा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को नसीहत दे रहा था। तब पुलिस अधीक्षक ने विधायक प्रतिनिधि पर कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए विधायक दुर्ग एसपी का बचाव कर रहे हैं। क्या विधायक प्रतिनिधि की गलती जानने के बाद विधायक बचाव करेंगे या फिर अपने प्रतिनिधि पर कानूनी कार्यवाही का समर्थन करेंगे, विधायक की भूमिका पर भी सभी की निगाहें हैं, क्या वह अपने प्रतिनिधि पर कानूनी कार्यवाही का समर्थन करेंगे या गुंडागर्दी करने वाले अपने समर्थक का समर्थन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...