CG – दो आरक्षक बर्खास्त: बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले 2 पुलिसकर्मियों पर गिरी ऐसी गाज, SP ने किया बर्खास्त

दो आरक्षक बर्खास्त

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पुलिस एसपी राजेश अग्रवाल इन दिनों एक्शन मोड पर हैं. पुलिस कप्तान ने बिना सूचना के हमेशा ड्यूटी से नदारत रहने वाले दो आरक्षकों को प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्य से बर्खास्त कर दिया. एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इतना ही नहीं, अन्य पुलिस विभाग में पदस्थ पुलिस कर्मियों को भी सख्त हिदायत भी दी गई कि कार्य में जो भी लापरवाही करेगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बिना कारण थे ड्यूटी से नदारद
दरअसल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई कि आरक्षक दिलीप कुमार, जिसकी पदस्थापना रक्षित केंद्र बलरामपुर में थी, वहीं आरक्षक नन्हे सिंह दर्रो, जो जिले के हैं, थाना सनवाल में आरक्षक के पद पर पदस्थ इन दोनों आरक्षण के खिलाफ शिकायत आई थी. दोनों पर आरोप था कि बिना किसी ठोस वजह से बगैर किसी को सूचना दिए अनधिकृत रूप से लंबे दिनों तक ड्यूटी से नदारद रहते थे. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान ने एक्शन लिया और दोनों को बर्खास्त कर दिया.

एसपी ने लिया मामले का संज्ञान
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के सामने यह शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस कप्तान के द्वारा मामले पर जांच करने के लिए एक स्पेशल टीम गठित किया गया था और टीम के द्वारा दोनों आरक्षकों के खिलाफ जांच कराई गई थी. विभागीय जांच के उपरांत दोनों आरक्षकों पर लगे आप सही पाए गए प्राथमिक जांच में पाया गया कि महीनों तक दोनों आरक्षक ड्यूटी से नदारद रहते हैं. जांच रिपोर्ट का आधार पर एसपी ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...