CG – 3 पार्षद निष्कासित: कांग्रेस ने तीन पार्षदों को दिखाया पार्टी से बहार का रास्ता… 6 साल के लिए निष्कासित… जानिए क्या है पूरा मामला

डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीन और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई की है। आरोप है कि तीनों पार्षद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और शिवपुर चरचा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में पार्टी के नेता के खिलाफ मतदान किये थे।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया के नगर पालिका शिवपुरी चरचा के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ वार्ड-13 पार्षद राजेश सिंह सहित चार अन्य पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग रखी थी। जिसके बाद फ्लोर टेस्ट कराया गया।

विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 12 वोट पड़े और मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष के पक्ष में सिर्फ तीन वोट ही मिले। इस वजह से लालमुनी यादव को हार का सामना करना पड़ा और कुर्सी गंवानी पड़ी।

वोट कम मिलने के मामले को जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने गंभीरता से लिया और पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्षदों की जांच कराई। जांच के बाद जिला अध्यक्ष ने वार्ड-10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड-4 के पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड-15 के पार्षद प्रदीप तिवारी को पार्टी से बाहर किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...