NSUI उपाध्यक्ष के भाई की शादी में बवाल: रायपुर से भिलाई आए बारात का स्वागत मारपीट से…बस-कार में तोड़फोड़, दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। कई गांवों में बारातियों से मारपीट की खबरें आती रहती है। अक्सर गांव में बारातियों से ग्रामीण उलझ जाते हैं या ग्रामीणों से बाराती उलझ जाते हैं। अगर एक ही इलाके में दो दुल्हे की बाराती पहुंच जाए तो बात ही कुछ और है…वहां बवाल के साथ-साथ मारपीट और बहुत कुछ होने की संभावना बढ़ जाती है। ताजा घटना भिलाई के घासीदास नगर इलाके की है।

यह इलाका हाउसिंग बोर्ड से लगा हुआ है। थाना जामुल पड़ता है। रायपुर से आए बारातियों से घासीदास नगर में जमकर मारपीट हुई है। बस और कार में तोड़फोड़ हुई है। पूरा मामला थाने तक पहुंच गया है।

इस मामले की शिकायत एनएसयूआई की उपाध्यक्ष कामेश्वरी साहू ने दर्ज कराई है। कामेश्वरी बीरगांव ब्लॉक में एनएसयूआई की उपाध्यक्ष है। कामेश्वरी की दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामलों में जुर्म दर्ज किया है। इसमें प्रमुख धारा 294, 323, 427, 506, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जामुल थाने की पुलिस ने बताया कि शांति नगर मठपारा उरकुरा जिला रायपुर निवासी कामेश्वरी साहू 21 वर्ष है। कामेश्वरी बीरगांव ब्लाक उपाध्याक्ष एनएसयूआई के पद पर है। कामेश्वरी ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि, उसके बुआ का बेटा चंद्रकांत साहू की शादी में घासीदास नगर अटल आवास में वह आई थी।

शादी के बारात में करीब 80 लोग आए हुए थे। 12 मई की शाम करीब 6.30 बजे बारात लेकर परिजन पहुंचे। शादी कार्यक्रम स्थल के कुछ दूर पर ही एक अन्य शादी का हो रहा था। कार्यक्रम में बारात परघाने के दौरान घासीदास नगर गार्डन के पास कुछ अन्य लोग आपस में विवाद कर रहे थे। रात 9 बजे बारात परघाकर घर वापस जाते समय घासीदास नगर पहुंचा था।

उसी समय कुछ लोग आकर बस, कार, डीआई, टाटा स्काई बोलेरो के सभी वाहनों का कांच में तोड़फोड़ कर लाठी डंडे से मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की खोजबीन जारी है। आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...