विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म, आज फिर पेशी

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है. उन्हें बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया जा सकता है. बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था.

आज मंगलवार को 7 दिन की न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद बलौदाबाजार के न्यायालय में पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पेश कर सकती है. 17 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तार के बाद देर रात कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय ने 3 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया था. इसके बाद 20 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई थी. कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था.

आज 7 दिनों की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद विधायक को कोर्ट में पेश किया जायेगा, लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि विधायक को न्यायालय ले जाया जायेगा या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...