Sex स्कैंडल मामले के मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

बलौदाबाजार। जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को रायपुर के चंगोराभांठा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी शिरीष पांडे पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे कर सकती है। बता दें कि आरोपी शिरीष पांडे जेसीसीजे से पूर्व विधायक का प्रतिनिधि भी था।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को लेकर मार्च 2024 में कोतवाली थाने में पहली बार केस दर्ज ​किया गया था। आरोपी पूरे गिरोह के साथ बड़े व्यापारियों को फंसाता था।

ये गिरोह करीब 1 साल से बलौदाबाजार इलाके में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रहीस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में फंसाने कालगर्ल को उनके पास भेजकर उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैक मेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने पुलिस से शिकायत की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...