छत्तीसगढ़ : डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, पेट्रोलिंग गाड़ी में पथराव, वर्दी भी फाड़ी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में जन्माष्टमी पर्व पर देर रात डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने हमला कर दिया और झूमाझटकी करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी. इस दौरान युवकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव भी कर दिया. वारदात के बाद तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

यह मामला रतनपुर के गांधीनगर का है. जन्माष्टमी पर सोमवार की रात रतनपुर में अलग-अलग जगहों पर युवकों की टोलियां मटकी फोड़ने निकली थी. इस दौरान डीजे की धुन पर युवक थिरकते हुए शहर भ्रमण कर रहे थे. अन्य समितियों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम तय समय पर खत्म कर दी, लेकिन गांधी नगर में युवाओं की टोली देर रात तक डीजे बचाते हुए घूमते रहे.

देर रात थाने की पेट्रोलिंग टीम युवकों को डीजे बंद करने की समझाइश देने पहुंची. आरोप है कि इस दौरान युवक शराब के नशे में डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे. मना करने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद हंगामा मचाने लगे. फिर झूमाझटकी करते हुए आरक्षकों को घेर लिया, और धक्कामुक्की करते हाथापाई शुरू कर दी.

पुलिस हिरासत में 10 आरोपी

हंगामा के दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी तक फाड़ दी. पुलिस की गाड़ी में पथराव कर तोड़फोड़ भी कर दी. इधर हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की गाड़ी देखकर युवक इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बिलासपुर एएसपी अर्चना झा ने बताया, इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...