भिलाई के GD रूंगटा कॉलेज में इको फ्रेंडली गणेश मेकिंग पर वर्कशॉप: 100 से ज्यादा छात्रों ने तैयार किए मिट्टी के गणेश… अपने घरों में करेंगे स्थापित

भिलाई। भिलाई के जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को इको फ्रेंडली गणेश मेकिंग पर वर्कशॉप कराई गई। इस वर्कशॉप में विभिन्न कॉलेजों से आए 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज से विद्यार्थियों को गणेश मूर्ति निर्माण की आवश्यक सामग्री दी गई। गणेश आकृति की कलाकृति का निर्देशन टुमन पटेल ने किया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को गणेश मूर्ति बनाने की बारीकियां सिखाई। इस वर्कशॉप में जितनी भी मूर्तियां तैयार की गई है, उनको सूखने के बाद 30 अगस्त को मूर्ति की सजावट की जाएगी। इसके इन मूर्तियों को सभी विद्यार्थी अपने घर ले जा सकेंगे। विद्यार्थियों की बनाई इन मूतिर्यों को छात्र अपने घर में ७ सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित करेंगे। इस वर्कशॉप के दौरान शामिल सभी विद्यार्थियों को मूर्तिकला के दौरान ध्यान रखने वाली बातों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीमा एस बालन शामिल रहीं।

उन्होंने कहा कि, हम सभी को गणेश उत्सव के दौरान इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश ही बैठाने चाहिए। इससे एक तरफ जहां पर्यावरण का संरक्षण होता है, वहीं केमिकल युक्त पदार्थों से तैयार मूर्तियों को विसर्जित करने के समय पानी भी दूषित नहीं होता। इस वर्कशॉप में रीता गुप्ता, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, वाणी कापसे, गीतिका अग्रवाल, प्रभा रानी सिकदार, डॉ रंजना पटेल, प्रतिभा प्रजापति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...