आयुष्मान कार्ड से इलाज की राशि होगी दोगुनी, स्वास्थ्य मंत्री बोले – एक और वादा जल्द पूरा होगा, 5 से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे लिमिट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ने वाला है. इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, शहीद वीरनारायण सिंह योजना के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है. 5 लाख रुपए तक का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कर रहे हैं. हमारी घोषणा पत्र के आधार पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख तक किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है.

गौरतलब है कि भाजपा ने 2023 में अपने चुनावी घोषणापत्र में आयुष्मान भारत स्कीम में गरीब परिवारों के लिए इलाज की लिमिट को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक यानी दोगुना करने का वादा किया था। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी लिमिट दोगुनी हो जाएगी। प्रदेश में अभी 56 लाख से अधिक परिवार अभी इस योजना में प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज के दायरे में आते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक वारदात: डबल मर्डर का...

बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को यहाँ डबल मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे...

छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में सड़क...

रायपुर/झांसी: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।...

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...