CG – 5 लाख की ठगी: पटवारी की वैकेंसी निकली है… नौकरी लगवा दूंगा कहकर शातिर ने ऐंठे पैसे… लिस्ट में नहीं आया नाम, आरोपी गिरफ्तार

डेस्क। मंत्रालय में पहचान बताकर पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी इसाक मसीह निवासी बेलदार पारा ने 28 अगस्त को चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा शशांक मसीह की रेलवे स्टेशन चांपा में सफर के दौरान जुगल किशोर साहू से मुलाकात हुई थी।

बातचीत के दौरान उसने शशांक को बोला कि मंत्रालय में उसकी जान पहचान है कुछ काम होगा तो बताना। अभी पटवारी की वैकेंसी निकली है, नौकरी लगवा दूंगा। इसके लिए 500000 रुपए लगेंगे। जिसमें ढाई लाख रुपए अभी देना होगा और ढाई लाख रुपए काम होने के बाद देना होगा। इस पर प्रार्थी के द्वारा जुगल किशोर को ढाई लाख रुपए कैश एवं ढाई लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दे दिए। किंतु पटवारी में प्रार्थी के बेटे का चयन नहीं हुआ।

फोन लगाकर बात करने पर दूसरी सूची में नाम आने की बात कहते हुए बाकी के रकम को देने की बात कही। तब आरटीजीएस के माध्यम से ढाई लाख रुपए ट्रांसफर किया था। दूसरी सूची में भी नाम नहीं आने पर पैसे वापस करने कहा, तो गोल मोल जवाब देते हुए घूमाने लगा था।

पीड़ित ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी जुगल किशोर साहू के रायपुर जिले के शेजबाहार में छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...