दुर्ग जिले में अधेड़ की हत्या : खंडहरनुमा घर में मिली लाश, 3 से 4 दिन पुराना है शव, पत्नी और सास फरार

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली में खंडहर नुमा मकान में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। मकान के अंदर से काफी बदबू आने लगी तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुुलिस पहुंची और दरवाजा को तोड़कर बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद के बाद आवेश में किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा। इसके बाद उसे खींचकर कमरे से आंगन में ले गए और फिर उसे खंडहर में घसीटकर ले जाया गया है। घटना स्थल से एक बोरा भी मिला है, जिसमें खून लगा है।

घर से पत्नी और सास फरार

पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया, जिससे पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है। सिर पर कीड़े पड़ गए थे। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था। मृतक मूलत: मरोदा निवासी है। अक्सर पत्नी से उसका विवाद होता रहता था। उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। इससे आशंका लगाई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

पति-पत्नी में आए दिन हाेता रहता था विवाद

सीएसपी ने बताया कि मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की गई, जिससे पता चला कि टिकेश्वर देशमुख की यह दूसरी शादी थी। पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे है। वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। टिकेश्वर शादी कर उनके साथ में ही रहने लगा था। बताया जा रहा कि अक्सर पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...

भिलाई की बेटी अद्विता ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की होनहार छात्रा अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स...