छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में स्वाइन फ्लू का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 11 नए मरीज… 90 साल के बुजुर्ग की मौत के साथ जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 4; कोरोना का भी मरीज मिला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटे में 11 नए मरीज मिले है। वहीं बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत भी हो गई है। इसी के साथ कोरोना का भी एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती 90 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 107 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और तेजी से फैल रही इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। कोरोना महामारी से जूझकर उबरे लोग अब स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। दर्जनों मरीज सिम्स और अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं, जबकि स्वाइन फ्लू के 46 सक्रिय मामले जिले में हैं।

सीपत एनटीपीसी निवासी 90 वर्षीय वृद्ध की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। उन्हें तेज बुखार और सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद 23 अगस्त को उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन शुक्रवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इस बीच, जिले में 24 घंटे के भीतर 11 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पहचान हुई है, जो अमेरी, विद्या नगर, चांटीडीह, खम्तराई, कृष्णा विहार, विनोबा नगर, तोरवा, चिंगराजपारा, और चकरभाठा क्षेत्रों से हैं।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच, जिले में कोरोना का भी खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को कोटा क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...