“रिसाली निगम के मुख्य रास्तों की हालत जर्जर, महापौर अपनी सरकार बचाने में लगी” – धर्मेन्द्र भगत

भिलाई। रिसाली निगम के पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “नगर पालिका निगम रिसाली की शहर सरकार नींद से जागने का नाम ही नहीं ले रही है। महापौर अपनी सरकार बचाने में लगी हुई है शहर की चिंता करने के लिए उनके पास समय नहीं है यह बात इसलिए कहानी पड़ रही है क्योंकि नगर निगम रिसाली के मुख्य रास्ते पर जहां से वार्ड 23 के रहवासियों को मैत्रीकुज से आशीर्वाद भवन का मुख्य मार्ग है जहा से प्रगति नगर और मैत्रीकुंज की आम जनता को रोज यहां से आना जाना पड़ता है यहां के रोड की स्थिति जर्जर हो चुकी है और सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है पार्षद धर्मेन्द्र भगत के द्वारा लगातार अधिकारियों को कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाती है परंतु किसी भी अधिकारी कर्मचारी के कानों के नीचे जू तक नहीं रेंग रही है यहां से स्कूली बच्चे व आम नागरिकों को अपना नाक बंद करके आने जाने पर मजबूर है यह रिसाली निगम का अघोषित ट्रेचिंग ग्राउंड बन गया है जहां पर आए दिन टेक्टर के माध्यम से कचरा फेंका जा रहा है और इसकी पूरी जानकारी निगम प्रशासन को देने के बावजूद आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई यहां तक वहां से कचरा उठाने का भी काम नहीं किया जा रहा है शहर सरकार नींद से जग जाये वरना आम जनता ये कचरा उनके दरवाजे तक पंहुचा देगी।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...