रायपुर में भीम आर्मी चीफ ने भरी हुंकार : सांसद चंद्रशेखर ने कहा – अमरगुफा और बलौदाबाजार घटना की हो CBI जांच, निर्दाेष लोगों को करें रिहा, सरकार को दी ये चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज भीम आर्मी चीफ और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आज के बाद सतनामी समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ तो दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में एक भी मंत्री को ठहरने नहीं देंगे। उन्होंने अमरगुफा घटना, बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही जितने लोगों को गिरफ्तार किया है उन्हें बिना शर्त के रिहा करने की बात कही।

11 को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, अगर अक्टूबर तक सतनामी समाज के लोगों को जेल से रिहा नहीं किया गया तो मैं छत्तीसगढ़ में कदम नहीं रखूंगा। अगर हमें भूख हड़ताल करनी पड़ी, प्रदर्शन करना पड़ा, सड़कों पर उतरना पड़ा तो हम सब कुछ करेंगे। 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ भवन का घेराव करेंगे। 11 तारीख को दिल्ली में रैली है, वहां भी इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...