दुर्ग जिले में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू : भिलाई में मिले 3 नए मरीज, एक की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए अब तक कितने केस आ चुके

दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। आज स्वाइन फ्लू से सेक्टर 4 निवासी एक मरीज की मौत हो गई। इससे पहले दो लोगों की पहले ही स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। वहीं आज भिलाई में 3 नए मरीज भी मिले हैं।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज एक ही दिन में भिलाई से तीन मरीज मिले हैं। ये मरीज कोहका, कैंप-वन और पदुमनगर के रहने वाले हैं। तीनों को रायपुर के अस्पताल में दाखिल किया गया है।

अब तक जिले में 23 मरीज मिल चुके

बता दें कि जिले में 10 अगस्त से अब तक स्वाइन फ्लू के 23 मामले सामने आए हैं। 4 मरीज भिलाई के अस्पतालों में भर्ती हैं। 3 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 14 मरीजों का इलाज रायपुर, दुर्ग के निजी एवं शासकीय अस्पतालों में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...