भिलाई में ट्रेन से कटकर दो बच्चों की मौत, मोबाइल पर गेम खेलते थे दोनों, आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग जिले के रिसाली क्षेत्र में दो किशोर दोस्तों की एक साथ ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चे 13 से 14 साल के हैं और दोनों 9वीं के छात्र थे।पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा करके उसे पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। आज पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

डांटने पर घर से निकल जाते थे दोनों

दोनों की पहचान पूरण कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू (14 साल) निवासी सरस्वती कुंज बेस्ट रिसाली और वीर सिंह पिता हरदीप सिंह (13 साल) निवासी सड़क 10 नहर के पास आशीष नगर थाना नेवई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे एक साथ मोबाइल में गेम खेलते थे। घर में माता पिता के डांटने पर दोनों मोबाइल लेकर घर से निकल जाते थे और मोबाइल पर गेम खेलते रहते थे।

खुदकुशी या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घटना 31 अगस्त की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास की है। रात 8 बजे उनके पास आरपीएफ से फोन आया था कि दुर्ग दल्ली राजहरा रेलवे पटरी मार्ग पर रिसाली एरिया में पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पीछे दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दो बच्चों के शव छत विछत हालत में पड़े हैं। दोनों की उम्र 13 से 14 साल के बीच की है। यह खुदकुशी है या दुर्घटना पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों लड़कों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसके बारे में उसके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...