छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश: कई जिलों के ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी… दुर्ग सहित इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में जोरदार बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज तो कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहली सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने पहली सितंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर शामिल है। इन जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है उनमें बस्तर, कोंडागांव, नाराणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद के लिए जारी किया गया है। साथ ही रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबांद, महासमुंद के मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी आंध प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से लगे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 04 दिनों में वर्षा की गतिविधियों में वृ‌द्धि होने तथा एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीँ, प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही । प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी । 01 स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन सुकमा (जिला सुकमा) में 08 cm दर्ज की गयी।

प्रदेश के रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे तथा सभी शेष संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.8°C राजनन्दगाँव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...