CG – 2 बच्चों की मौत: टीकाकरण के बाद दो नवजात की मौत… 5 बच्चों को जिला अस्पताल किया गया रेफर… पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने की जांच की मांग,

CG – 2 बच्चों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मासूमों की टीका लगने से मौत होने का ताजा मामला सामने आया है। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन टीकाकरण हुए पांच अन्य बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में रखा है। पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों को कल टीका लगाया गया था। पूरा मामला कोटा विकासखंड का है। दो मासूमों की मौत ने राजनीतिक तुल पकड़ लिया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार सुबह बिलासपुर के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे और यहां टीका लगने से मासूमों की मौत का कारण जानने पहुंचे। यहां अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखें मासूमों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अस्पताल पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की है।

अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद तक देने बताया कि बीजीएस और पेंटा वन टीका मासूम बच्चों को लगने से तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हुई है। इस संबंध में टीएस सिंहदेव ने मिडिया के जरिए राज्य सरकार से लापरवाही की जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही जिस वैक्सीन का टीका मासूमो को लगा है। उसे तत्काल प्रभाव से रोकने की अपील की है। इसका सरकार को पड़ताल करने की जरूरत है, ताकि दोबारा ये घटनाएं ना हो सकें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुंचे। जहां सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...