महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का बड़ा झटका… महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर… जानिए कितने की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। सितंबर महीने के पहले दिन यानी आज से एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर IOCL की वेबसाइट पर नजर डालें तो दिल्ली से मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें दिख रही हैं.

1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से यह नई दर लागू हो चुकी है. आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो चुका है. देश के अन्य राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के क्या दाम हैं, आइए जानते हैं.

किस राज्य में कितनी बढ़ी एलपीजी सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो चुका है, जबकि कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (LPG Cylinder Price In Kolkata) 1764.50 रुपये से बढ़ाकर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है. यानी राजधानी दिल्ली में प्रति सिलेंडर 39 रुपये और कोलकाता में 38 रुपये की वृद्धि हुई है.

अब अगस्त के मुकाबले सितंबर में इन सिलेंडर की खरीद पर आपको अधिक कीमत चुकानी होगी। मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) 1644 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये की गई थी. चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं, यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो चुका है.

क्या घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़े?
इस साल तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है. वहीं लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से महिला दिवस पर बड़ी राहत दी गई थी. इस साल मार्च के महीने में सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम 100 रुपये तक की कटौती की थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...