भिलाई में अच्छी पहल: कंपनी के 5 वर्ष पूरे होने पर सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्कूल शूज… नए जूते पाकर छात्रों के खिल गए चेहरे

भिलाई। दुर्ग के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी, भिलाई में प्राचार्य वर्षा ठाकुर की पहल से कुमारी दर्शना ठाकुर और मनीष कुमार चंदन ने अपनी कंपनी सोसियो लॉचर (डिजिटल मार्केटिंग) के पांच वर्ष पूर्ण होने की खुशी, जुनवानी विद्यालय में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के साथ मनाया। उनकी जरूरत को जानकर उन्हें विद्यालयीन जूते (ब्लैक शूज) प्रदान किया। कुल 66 बच्चों को शूज दिया गया। स्कूल जूते पाकर बच्चे बहुत प्रफुल्लित हुए। सबने मिलकर कुमारी दर्शना ठाकुर और मनीष चंदन को दिल से धन्यवाद दिया और उनकी कंपनी सोसियों लॉचर के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य वर्षा ठाकुर ने विद्यालय परिवार की ओर से इस प्रेरक पहल के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे श्रमिक और हाशिए पर पड़े वर्गों से हैं। उनके माता-पिता के लिए सिर्फ़ एक जोड़ी जूते खरीदना भी बहुत मुश्किल होता है। स्कूल के जूतों की एक जोड़ी इन बच्चों की उम्मीद और आत्म-सम्मान को बढ़ाने में मदद करेगी। कुमारी अंजलि ,श्वेता साहू , कुमारी देवकी भारती , सुरभि , आरुषि वर्मा , कृतिका चौहान ,भारती यादव , कुसुम , रानी साह ,सिमरन ,तमन्ना ,निकिता ,आर्यन सिंह ,कुंदन , तनमय ,गुलशन भारती , रजक , साहिल , जीतराम , घनश्याम , उदय ,प्रदीप , गौरव ,चंदन , कुणाल ,सहित सभी बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस एक जोड़ी जूता से हमारे पैर संक्रमण और चोटों से सुरक्षित होंगे। साथ ही पूरी वर्दी में विद्यालय आने में हमें बड़ी खुशी होगी , हमारा स्मार्टनेस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पढ़ लिख कर जब हम सक्षम हो जायेंगे तो इसी तरह जरूरतमंदो की मदद करेंगे।

कुमारी दर्शना ठाकुर और मनीष कुमार चंदन ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के बहुत रास्ते हैं ।आप जो भी काम कर रहें है उसमें पूरी तरह से डूब कर करिए निश्चित ही सफलता मिलेगी । डीजीटटल प्लेटफार्म में कैरियर बनाने के लिए कई रास्ते है परंतु भटकने का भी संभावना रहता है आप इसका प्लेट फार्म का सदुपयोग करिए । हम आपकी आगे भी पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए मदद करेंगे । ओमप्रकाश सिंह ठाकुर जो कि दर्शना ठाकुर के पिता हैं ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी जरूरतमंद बच्चों को एक जोड़ी मोजा देने की घोषणा किया।

इस अवसर पर फूलचंद साहू , व्याख्याता पी बुरहान , पी. भारद्वाज , आर साहू , एन कर्महे , एशमी बंजारे , एस नेमा, लुबना परवीन , संजय यादव , गौकरण यादव ,रुकमणी विश्वकर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सबने ने कहा कि जब ये बच्चे पूरी वर्दी में खुशी-खुशी विद्यालय आएंगे तो उन्हें देखना एक खुशी की बात होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...