कुएं में मिला मां और बेटे का शव: घर में हुआ था झगड़ा, गुस्से में चार साल के बेटे साथ निकली थी महिला, अगले दिन मिली लाश

कुएं में मिला मां और बेटे का शव

भोपाल। विवाद के बाद घर से निकली महिला का रविवार को गांव के कुएं में शव मिला है। उसके साथ चार साल के बेटे की भी बॉडी मिली है, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिए गए हैं।

टीआई नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि 30 वर्षीय पूजा अहिरवार वार्ड नंबर 11 लक्ष्मी नारायण नगर बैरसिया में रमेश अहिरवार के साथ रहती थी। दोनों का चार साल का बेटा विवेक अहिरवार भी रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश और पूजा के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते थे।

शनिवार को रमेश से विवाद के बाद रात करीब दस बजे पूजा गुस्से में घर से निकली थी। उसके साथ बेटा विवेक भी था। दोनों को रमेश तलाशता रहा पर रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिला। गांव के ही एक सरकारी कुएं में उनकी बॉडी तैरती मिली। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी।

एसडीओपी आनंद कलादांगी ने बताया कि शुरुआती जांच में मां द्वारा बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी की आशंका है। दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। महिला के साथ रहने वाले रमेश से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...