इंटरनेशनल लिटरेसी वीक: साक्षर होने का संदेश लेकर रिसाली निगम कर्मियों ने निकाली रैली… आयुक्त मोनिका वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

रिसाली। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रिसाली निगम के कर्मियों ने उल्लास के साथ रैली निकाली। साक्षर होने के संदेश को जन जन तक पहुंचाया। आयुक्त मोनिका वर्मा और डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन जिला नोडल अधिकारी साक्षरता कार्यक्रम ने रैली को मरोदा चौपाटी के निकट झंडी दिखाई। रैली में लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। अधिकारी कर्मचारियों का काफिला आधा किलोमीटर का था। यही वजह है कि रैली को देखने स्लम क्षेत्र मरोदा में भीड़ एकत्र हो गई।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश और जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में निकली रैली के पहले क्रम में लगभग 50 महिलाएं पैदल मार्च कर रही थी। वही 50 से अधिक बाइक में रिसाली के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा काफिला में जन स्वास्थ्य विभाग के 70 वाहनों को शामिल किया गया था। इस अवसर पर अमित घोष सहायक संचालक, तनवीर अकिल जिला क्रीड़ा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, अखिलेश गुप्ता, नितीश अमन साहू , चंद्र पाल हरमुख आदि उपस्थित थे।

प्रदेश में 1 से 8 सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाना और जिले के असाक्षर साथियों को साक्षर कर उन्हें डिजिटल युग के लिए सुदृढ़ बनाना है। साक्षरता सप्ताह में जन-जन में साक्षरता की अलख जगाने के लिए प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है ।उसी क्रम में आज स्वच्छता मितान और निगम कर्मचारियों ने साथ मिलकर वाहन रैली निकालकर साक्षरता सप्ताह के प्रथम दिवस का आगाज किया। रैली श्रमिक बाहुल्य बस्तियों के विभिन्न वार्डों में निकाली गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...