CG – सड़क हादसे में युवक की मौत: ससुराल जाने के लिए निकला था युवक, रास्ते में खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, मौके पर ही चले गई जान

सड़क हादसे में युवक की मौत

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की एक बाइक सवार युवक खड़ी पिकअप से जाकर टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन का चालक किराना सामान डिलवरी करने आया था। उसने गाड़ी बेतरतीब तरीके से खड़ी की थी और सामान खाली कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, आवाज दूर तक गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया जा रहा है कि, मृतक भरत साहू (45), पिता स्व गोविंद राम साहू, गोड़ खाम्ही का रहने वाला था। वह अपने ससुराल अचानकमार जाने के लिए निकला हुआ था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...