भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान! निगम की टीम पहुंच सकती है आपके भी द्वार… 32 दुकानों पर 32 हजार से अधिक रूपए का जुर्माना

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं उनकी टीम के द्वारा पावर हाउस भिलाई के 85 दुकानों पर कार्रवाई की गई। 32 दुकानों पर 32500 रुपये जुर्माना लगाया गया है, पॉपुलर प्लास्टिक, मनीष टी कंपनी, पवन पुत्र टी स्टॉल सिंह, ट्रेंडिंग न्यू भारत प्लास्टिक, रुक्मणी एजेंसी, पवन पुत्र टी कंपनी, दीपक किराना, दुकान एजाज अहमद पावर हाउस पूजा किराना स्टोर, कृष्ण ट्रेडर्स, संजय चना दुकान, शारदा चना, जैन मार्ट, रामाश्रय गुप्ता, गुप्ता कबड्डी आदि लगभग 85 दुकानों पर छापा मार कार्रवाई किया गया। लगभग 50 से अधिक दुकानों को समझाइस दिया गया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। इसी दौरान होटल में गंदगी पाए जाने नवरंग डेयरी, गुरु नानक बेकरी, बिहार होटल, मां जगदंबा स्वीट्स, शंकर डेयरी, समीर डेयरी के विरूद्ध भी कार्रवाई की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध शासन के आदेशानुसार कमिश्नर के निर्देश में जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में जोन क्रमांक-1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जोन क्रमांक-2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, जोन-3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे, जोन क्रमांक-4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी, प्रवीण कुमार, बीरबल बघेल, नरेंद्र भारती, सुरेश पटेल, धन बहादुर सोनी, हेमकुमार, दानी लाल मच्छीरके, सोनू सोनवानी, आदि उपस्थित रहे जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है और शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है, मौसमी बीमारियों को देखते हुए अवश्यक सावधानी रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...