रोजगार सहायकों के लिए GOOD NEWS: CM भूपेश ने किया मानदेय में वृद्धि का ऐलान…

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ा ऐलान किया है। मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। अब मानदेय कलेक्टर दर पर मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर ‘राज्य स्तरीय समिति’ के प्रतिवेदन के बाद इसका फैसला होगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

सीएम ने किया है ये ट्वीट…
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की।अब कलेक्टर दर पर मिलेगा मानदेय।
सेवा शर्तों की मांग पर ‘राज्य स्तरीय समिति’ के प्रतिवेदन के बाद होगा फैसला।
रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी अपनी बात।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...