फिल्मी स्टाइल में छत्तीसगढ़ में चोर हुए फरार: पुलिस कस्टडी से हथकड़ी के साथ भागे दो आरोपी… चलती गाड़ी से कूदे, ASI और कांस्टेबल सस्पेंड, दो लाइन अटैच

जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस के कस्टडी से हथकड़ी के साथ 2 चोर फरार हो गए। ठीक उसी तरह जिस तरह बॉलीवुड की फिल्मों में होता है। पुलिस कप्तान IPS शशिमोहन सिंह ने एक ASI और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है साथ ही अन्य दो लाइन अटैच कर दिया है। दरहसल थाना कांसाबेल में दर्ज धारा 379 भा.द.वि. के 02 आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी एवं जब्ती हेतु थाना कांसाबेल के स.उ.नि. राजेश यादव के नेतृत्व एवं प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की, आर. 394 अशोक एक्का एवं नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव के साथ वाहन में रवाना हुए थे। एक आरोपी के घर से माल मशरूका बरामदगी पश्चात् दूसरे आरोपी के घर माल मशरूका बरामदगी हेतु जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में वाहन के पीछे बैठे आर.क. 394 अशोक एक्का की लापरवाही से हथकड़ी को जोर से खींचकर दोनों आरोपी गाड़ी से कूदकर खेत के मेड़ होते हुए जंगल की ओर भाग गये। इस कार्यवाही में अत्यंत लापरवाही बरतने वाले स.उ.नि. राजेश यादव, आर.क. 394 अशोक एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध किया गया है एवं साथ में रहे प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की को रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध एवं नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव को नगर सेना कार्यालय जशपुर में सम्बद्ध किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...