ये इश्क नहीं आसान, इतना ही समझ लीजे, एक आग का दरिया है… बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी… मोहल्ले वालों ने चोर समझकर, कर दी पिटाई, देखिए Video

डेस्क। ये इश्क नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए… आपने ये शायरी तो जरूर सुनी होगी। यूपी के मुरादाबाद भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों को लगा कि युवक बच्चा चोर है, जिस वजह से वह पिट गया।

बुर्का पहनकर पहुंचा था युवक
दरअसल, बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की चाल देखकर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे रोका। युवक को रोकने के बाद लोगों को लगा कि वह बच्चा चोर है और मोहल्ले में बच्चा चुराने आया है। इस शक के आधार पर लोगों ने उस युवक की पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। युवक के पास से पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर भी मिला है।

चोर समझ कर लोगों ने पीटा
जानकारी के अनुसार, यह घटना मुरादाबाद के भोजपुर इलाके की बताई जा रही है, जहां बीते शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया। उसने लोगों के डर से बुर्का पहन लिया था। तभी लोगों को लगा कि जिस तरह से वह चल रहा है, लड़का लग रहा है। लोगों ने उसे रोककर उसका आधार कार्ड मांगा, आधार कार्ड देने से मना कर दिया और अपना नाम चांद उर्फ भूरा बताया। बाद में मामले का खुलासा होने पर पता चला कि वह अकबरपुर गांव का रहने वाला है और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पीपलसान गांव आया था। लोगों को शक न हो, इसलिए बुर्का पहन लिया था।

युवक से पूछताछ जारी
इधर, पुलिस ने युवक के पास से एक लाइटर बरामद किया है, जो तमंचे की तरह दिखता है। इसे उसने अपने बेल्ट में लटका रखा था। युवक से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...