बैठक में अफसरों पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, PWD के कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

राजनांदगांव। जिले के प्रभारी एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए यहां के कार्यपालन अभियंता एके चौहान को त्वरित प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। अफसरों को फटकार भी लगाई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राज्य शासन को निलंबन का प्रस्ताव भी भेज दिया है।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके चौहान बैठक में भी उपस्थित नहीं थे। बैठक में समीक्षा के दौरान यह भी बात सामने आई कि विभाग का काम संतोषजनक नहीं है। यहां के अधिकारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। सड़क निर्माण को लेकर राजनांदगांव जिले में कई गंभीर शिकायतें है, जिसे देखते हुए प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई एवं कार्यपालन अभियंता एके चौहान को त्वरित प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...