राजनांदगांव : युवती से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगा़व थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थिया ने एक सितंबर को अपने बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत थाने में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनका पीड़िता के घर आना जाना लगा रहता था। पीड़िता थोड़ी कमजोर दिमाग की होने व घर में अकेली पाकर पीड़िता को डरा-धमकाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था।

पीड़िता की तबियत ठीक नहीं होने से डॉक्टरी इलाज के दौरान 05 माह की गर्भवती बताने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी भैरोलाल साहू पिता नोहर साहू निवासी डोंगरगांव क्षेत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...