मरोदा में 3 दिवसीय तीजा तिहार का आयोजन, छत्तीसगढ़ी महिला प्रधान खेलों की रहेगी धूम, नाचा भी होगा

भिलाई। मां कल्याणी शीतला मंदिर समिति मरोदा टैंक की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी परम्परा को संजोए रखने के लिए तीजा तिहार मनाया जाएगा। यहां तीन दिनों तक कई कार्यक्रम होंगे। प्रथम दिन 5 सितम्बर को शाम में मां कल्याणी शीतला की आरती के बाद करू भात वितरण किया जाएगा।

दूसरे दिन 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ी महिला प्रधान खेल बिल्लस, तिरिपासा, गोटा, मटका फोड़, दौड़, गोली चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, जनउला, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रात 8 बजे से विजेताओं को पुरस्कार वितरण के बाद नाचा कार्यक्रम रखा गया है। अंतिम दिन 7 अगस्त को सुबह महिलाओं को प्रसाद वितरण कर श्रृंगार सामग्री वितरित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...