गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुटा रिसाली निगम का अमला: निगम आयुक्त मोनिका ने किया निरिक्षण… तालाब में कुंड बनाने और प्रतिमा विसर्जन के दौरान रौशनी व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए निर्देश

रिसाली। गणेश चतुर्थी के पहले ही विसर्जन की तैयारी को लेकर रिसाली निगम एक्टिव हो गया है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बुधवार को तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने हिंद नगर तालाब और मरोदा डेम में पूजा सामाग्री विसर्जन के लिए कुंड तैयार करने निर्देश दिए। साथ ही प्रतिमा विसर्जन की तैयारी करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया।

आयुक्त मोनिका वर्मा पहले हिंद नगर तालाब का निरीक्षण की। उन्होंने यहां पूर्व से बने कुंड की स्थिति को देख नाराजगी जाहिर की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि पूर्व से बने कुंड की सफाई कर उसे व्यवस्थित करे। जिससे पूजन सामाग्री विसर्जन करने तालाब पहुंचे नागरिकों को असुविधा न हो। आयुक्त ने निगम क्षेत्र की अन्य तालाब की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी तालाब में बने घाटों की सफाई सप्ताह में एक बार अवश्य करे। निरीक्षण के दौरान अभियंता अखिलेश गुप्ता, नितिश अमन साहू, गोपाल सिन्हा समेत जन स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर विरेन्द्र देशमुख, सतीश देवांगन आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम ने अभियान चलाकर तालाबों की सफाई की है। इसके बाद भी आमजन स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे है। गणेश और दुर्गा पूजा सामाग्री के लिए हिंद नगर तालाब में कुंड तैयार किया है। सम्यक प्रयास करे कि लोग कुंड में ही विसर्जन सामाग्री को विसर्जित करे। निगम ने रिसाली और आस पास के क्षेत्र के प्रतिमा विसर्जन के लिए दो स्थान चिन्हित किया है। हिन्द नगर तालाब और नेवई डेम में विसर्जन के दिन पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नेवई डेम में चिन्हित स्थान पर बेरिकेटिंग भी किया जाएगा। निगम प्रशासन ने निर्धारित स्थान में ही प्रतिमा विसर्जन करने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...