CG – SSB जवान ने की आत्महत्या: खुद की राइफल से शूट कर ले ली अपनी जान, पिछले 10 दिनों में ये तीसरा मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात फिर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान ने खुद को गोली क्यों मारी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जबकि बताया जा रहा है कि जवान जिले के नक्सल प्रभावित कोसरोंडा 33 बटालियन कैम्प में पदस्थ था. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम राकेश कुमार है. जो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाला था. सशस्त्र सीमा बल (SSB) के इस जवान की तैनाती कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी थाना के कोसरोंडा 33 BN कैम्प में थी. पिछले 10 दिनों में ये तीसरी घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले दंतेवाड़ा और दुर्ग जिले में जवान ने खुद को गोली मार ली थी.

खुदकुशी के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल, जवान के शव को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया है. जिसकी पुष्टि कांकेर SP इंदिरा कल्याण एलिसेला ने की है. लेकिन जवान ने खुद के सर्विस रायफल से इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. इधर, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...