अपर कलेक्टर और ASP ने ली DJ संचालकों की बैठक: तेज आवाज डीजे पर जिला प्रशासन ने दिखाए सख्त तेवर… दिए कड़े निर्देश… दूसरी बार पकड़े जाने पर डीजे सामाग्री होगी राजसात

रायपुर। गणेश उत्सव के मद्देनजर तेज आवाज पर डीजे बजाने पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। साथ ही दूसरी बार नियम विरूद्ध तरीके से डीजे बजाने पर पकड़े जाने पर डीजे सामाग्री को राजसात की जाएगी। इस संबंध में आज अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने डीजे संचालकों की बैठक ली और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में 55 डेसिबल से अधिक साउंड में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही गाड़ी का स्वरूप बदलकर डीजे नहीं लगाए और बड़ी गाड़ी में डीजे लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर वहीं दूसरी बार डीजे संचालक पकड़े गए तो सामाग्री के राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की टीम डीजे के साउंड मीटर की जांच करेगी। पटले ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में कोई भी लोगों को डीजे की वजह से परेशान न हो। कानून का पालन करते हुए कर्तव्यों का पालन करें। नियम का पालन नहीं करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्त भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...