8 सितंबर को मुख्यमंत्री साय करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और महापौर एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 1 से 8 सितम्बर 2024 तक पूरे देश में साक्षरता सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान सभी जिलों, ब्लॉकों, नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा और साक्षरता पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साक्षरता सप्ताह का समापन 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में होगा। इस दौरान बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, और सतत् शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को उल्लास रथ की रवानगी और शैक्षणिक संस्थाओं में सेमिनार व सम्मेलन का आयोजन हुआ। 2 सितम्बर को समस्त शैक्षणिक संस्थानों में सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। 3 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उल्लास कार्यक्रम पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 4 सितम्बर को महिला साक्षरता पर कार्यक्रम और व्यावसायिक कौशल पर आधारित प्रदर्शनियाँ, 5 सितम्बर को नवभारत साक्षरता पर केन्द्रित भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। 6 सितम्बर को नवाचारी गतिविधियों और सतत शिक्षा पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। 7 सितम्बर को साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। आखिरी दिन, 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का भव्य आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...