तीज पर्व के बीच बेल्हारी में सांसद विजय बघेल ने लाखों रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात… शिक्षक दिवस पर गुरु सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल; ग्रामीणों ने सेजेस स्कूल के लिये भवन निर्माण की रखी मांग

दुर्ग। जामगांव आर-दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत बेल्हारी में लोकार्पण भूमिपूजन उत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं गड़रिया समाज हेतु निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण सहित सेजेस स्कुल में मध्यान्ह भोजन शेड, प्राथमिक स्कूल आहाता व गेट निर्माण तथा वार्ड 2 में पक्की नाली निर्माण का शिलान्यास कर गांव को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया, जिपंस हर्षा लोकमणि चंद्राकर,भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू,भाजपा नेता भगवान सिंह चंद्राकर,रूप सिन्हा,शैलेन्द्री मंडावी,सरपंच जितेश्वरी महमल्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस दौरान यहां शिक्षक दिवस पर गुरु सम्मान का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें प्राचार्य वाय के साहू, प्रधानपाठक पीके साहू,हुमेन्द्र साहू,सेवानिवृत्त शिक्षक के आर बंसोड़,सीमा धनकर आदि को शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर मंच पर सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन उपसरपंच मनीष चंद्राकर एवं पं अनिल शर्मा ने किया,इस दौरान हलधर महमल्ला,रामसिंह बंसोड़,यादमल गोलछा,कामता पटेल,नरेश महतो,तीजुराम धनकर,रफीक खान,भेंन चंद्राकर,संतोष लहरे,बाबूलाल साहू,बिसहत साहू,रोहित मिथलेश,कमलेश साहू,नरेंद्र धरमगुड़ी,लोकेश साहू,अभिषेक सेन,दुर्गेश,राकेश शर्मा,दीनबन्धु सिन्हा,प्राणनाथ साहू,जागेश साहू,कामता सेन,तुलसीराम साहू,कुमार धनकर,बालाराम,हरिश्चंद्र, नेतराम,सोहन सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और स्नेहिल सम्बंधो को निभाने का पक्षधर हूँ-विजय बघेल

स्थानीय अटल चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गांव के हर मुलभूत जरूरतों और सभी वर्ग के कल्याण के कार्य को सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है,छग में कांग्रेस के रोके हुए प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी जा रही है,किसानों को सम्मान निधि,माताओ बहनों को महतारी वन्दन सहित अनेकों योजनाओं के जरिये लोक कल्याण के काम हो रहे है। उन्होंने मौके पर जुटे ग्रामीणों से कहा कि हमारा आपके साथ केवल जनप्रतिनिधि और जनता के बीच का राजनीतिक नाता बस नही है बल्कि आपके हर सुख दुख में सहभागी रहकर स्नेह का रिश्ता निभाने का भी सबन्ध रखने पर यकीन रखता हूँ और आपके बताए कामों और जरूरतों में सहयोग कर सकूं यह मेरा पहला ध्येय है ,उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में ग्राम विकास के लिए अनवरत काम होते रहेंगे,कार्यक्रम को अन्य अतिथीयों ने भी सम्बोधित किया। मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर एवं सरपंच जितेश्वरी ने सेजेस स्कूल के लिये नया भवन निर्माण सहित ग्रामहित के अन्य कार्यों की स्वीकृति की मांग सांसद के समक्ष उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...