CG – सड़क किनारे मिला दो दोस्तों का शव: माइलस्टोन से टकराई बाइक, दो युवकों की चले गई जान, एक की हालत गंभीर

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में दो युवको की मौत हो गयी है। बताया जा है की सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास एक बाइक क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई थी। बाइक के पास ही तीन नवयुवक घायल अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि, दो युवकों की मौत हो चुकी थी, वहीं एक गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि, बाइक नंम्बर और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों और घायल युवक की पहचान की गई है। तीनों युवक दोस्त थे। मामला बरियों थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम 21 वर्षीय धर्मेंद्र पावले, 17 वर्षीय सूरज सिंह था और घायल नाबालिग का नाम 17 वर्षीय अमृत सिंह है। ये ग्राम कुंदीकला के रहने वाले थे। पुलिस संभावना जता रही है कि, शुक्रवार देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सिधमा-ककना मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी चंदन बाड़ी के पास माइलस्टोन से टकरा गए होंगे।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखी इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देख कि, दो युवक मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों मृत युवकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...